logo

चंपाई सोरेन को भी जाना पड़ सकता है होटवार जेल, बाबूलाल ने क्यों कहा ऐसा जानिए 

MARANDI16.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपाई सोरेन अगर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के रास्ते पर चलते रहे और अपने क्रिया कलापों में सुधार नहीं किया तो उनको भी होटवार जेल जाना पड़ सकता है। मरांडी ने सीएम चंपाई को संबोधित करते हुए कहा, चंपाई सोरेन जी, इंडिया गठबंधन की महारैली लोकतंत्र बचाने की नहीं बल्कि परिवारवाद, भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम है। बता दें कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हुई। इसमें कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ सीएम चंपाई सोरेन भी शामिल हुए।


मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाए गये
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अफसोस है कि चंपाई सोरेन, शिबू सोरेन परिवार के अंदरूनी महाभारत की परिस्थितिवश मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाए गये हैं। मुख्यमंत्री बन जाने के बाद वे इनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। कहा यदि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने क्रिया कलापों में सुधार नहीं किया और उसी राह पर चलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उन्हें भी होटवार जेल जाना पड़ सकता है।

ये काम करने की सलाह दी 
मरांडी ने आगे कहा कि दिल्ली में स्वांग रचने से बेहतर होता कि वे झारखंड के छात्रों की समस्या का निदान करते। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरतते। उन्हें जेल भेजते, राज्य की मरणासन्न कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करते। लेकिन वे भी हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलने का ही काम कर रहे हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - Babulal marandihotwar jailchampai sorenhemant soren